Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Airport Runway Repairs Cause Flight Delays and Cancellations

50 से ज्यादा विमानों ने देरी से उड़ान भरी, 12 रद्द रहीं

दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे मरम्मत कार्य के कारण रविवार को 50 से अधिक विमानों में देरी हुई। इनमें 20 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें थीं। 12 विमानों की यात्रा रद्द हो गई, जिनमें 10 एयर इंडिया और 2 स्पाइसजेट के थे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 22 June 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
50 से ज्यादा विमानों ने देरी से उड़ान भरी, 12 रद्द रहीं

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली एयरपोर्ट पर चल रहे रनवे के मरम्मत कार्य का असर लगातार विमान सेवाओं पर देखने को मिल रहा है। रविवार को भी 50 से अधिक विमानों ने देरी से उड़ान भरी। इनमें 20 अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल हैं। वहीं, अलग-अलग कारणों से 12 विमानों की यात्रा रद्द रहीं। इनमें से 10 विमान एयर इंडिया के हैं। दो विमान स्पाइसजेट के हैं, जिन्हें धर्माशाला जाना था, लेकिन वहां मौसम खराब होने के चलते विमानों की यात्रा रद्द कर दी गई। दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे की मरम्मत का कार्य 15 जून से शुरू किया गया था और यह 15 सितंबर तक चलेगा।

इसके चलते विमान यात्रियों को एयरपोर्ट पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से यात्रियों को एयरलाइंस के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है। रविवार को एयर इंडिया के विमान की जो यात्राएं रद्द रहीं, उनमें से दो मुंबई, दो गोवा, लखनऊ, पुणे, इंदौर, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु की एक-एक उड़ान शामिल है। फिलहाल इसके कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें