Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCold Water Bathing Risks for Heart Patients in Hot Weather

तेज गर्मी में ठंडे पानी से नहाना दिल के लिए घातक

-अचानक संपर्क में आने से धड़कनें हो जाती हैं तेज नंबर गेम::: 15 डिग्री

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 21 June 2025 01:55 PM
share Share
Follow Us on
तेज गर्मी में ठंडे पानी से नहाना दिल के लिए घातक

लंदन, एजेंसी। तेज गर्मी में अचानक ठंडे पानी से नहाना दिल के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हृदय की धड़कन अनियमित हो सकती है और रक्तचाप अचानक बढ़ सकता है। ब्रिटेन की लैनकास्टर यूनिवर्सिटी के अध्ययन में यह दावा किया गया है। अध्ययन के मुताबिक, जब गर्म वातावरण में रहने के बाद कोई व्यक्ति 15 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तापमान के पानी के संपर्क में आता है, तो शरीर की सतह की रक्त वाहिकाएं तेजी से सिकुड़ने लगती हैं। इससे रक्तचाप बढ़ जाता है और हृदय को अधिक जोर से काम करना पड़ता है। यह स्थिति ‘कोल्ड शॉक रिस्पॉन्स कहलाती है, जो हृदय के लिए घातक भी साबित हो सकती है।

विशेषज्ञों की सलाह है कि ऐसे मौसम में नहाने के लिए गुनगुना या हल्का ठंडा पानी ही सबसे सुरक्षित विकल्प है। शरीर के अंदर ही रह जाती है गर्मी अध्ययन के मुताबिक, गर्मी के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है और रक्त वाहिकाएं चौड़ी होकर त्वचा की सतह तक गर्मी पहुंचाने का काम करती हैं। लेकिन जब कोई व्यक्ति अचानक ठंडे पानी से नहाता है, तो यही रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं, जिससे गर्मी शरीर के अंदर ही फंसी रह जाती है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। दिल के रोगियों के लिए ज्यादा मुश्किल गर्मी में अधिक ठंडे पानी से नहाना सामान्य लोगों के लिए भी जोखिम भरा होता है लेकिन जिन लोगों को पहले से ही हाई बीपी या दिल की कोई अन्य समस्या है, उनके लिए यह जानलेवा भी हो सकती है। यह करें... बहुत ठंडे पानी से न नहाएं, खासकर जब शरीर गर्म हो ठंडे पानी का उपयोग करना हो, तो पहले हाथ-पैर पर डालें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें