Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsChina Sends 74 Fighter Jets to Taiwan Amid Rising Tensions

चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य के पार लड़ाकू विमान भेजे

विमान भेजने के कारणों को अभी खुलासा नहीं हुआ ताइपे (ताइवान), एजेंसी। चीन ने

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 20 June 2025 07:56 PM
share Share
Follow Us on
चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य के पार लड़ाकू विमान भेजे

विमान भेजने के कारणों को अभी खुलासा नहीं हुआ ताइपे (ताइवान), एजेंसी। चीन ने गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह ताइवान की ओर 74 लड़ाकू विमान भेजे। इनमें से 61 विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य में मध्य रेखा को पार किया। यह चीन और ताइवान के बीच अनौपचारिक विभाजन रेखा है। ताइवान रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह के बीच इतने सारे विमान क्यों भेजे गए। विमानों को दो अलग-अलग किस्तों में भेजा गया। चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और वह इस तरह की तैनाती का इस्तेमाल स्वशासित द्वीप को घेरने और संभवतः उस पर हमले की धमकी देने के लिए करता है।

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को ब्रिटिश रॉयल नेवी के अपतटीय गश्ती जहाज ‘एचएमएस स्पी के एक दिन पहले ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरने की पुष्टि करते हुए उसका स्वागत किया था। मंत्रालय ने कहा, एक बार फिर यह जलडमरूमध्य के अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र के दर्जे की पुष्टि करता है।” ताइपे में ब्रिटेन के प्रतिनिधित्व कार्यालय ने एक बयान में कहा कि स्पी ने अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि के तहत प्रदत्त अधिकारों के अनुसार ताइवान जलडमरूमध्य में नौवहन किया था। चीन ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जन मुक्ति सेना (पीएलए) की पूर्वी थियेटर कमान ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की और सुरक्षा तथा प्रभावी ढंग से इसका जवाब देने के लिए सैनिकों को संगठित किया। पूर्वी थियेटर कमान ने एक बयान में कहा कि “ब्रिटिश जहाज की कार्रवाई ने जानबूझकर स्थिति को बिगाड़ा और ताइवान जलडमरूमध्य की शांति एवं स्थिरता को कमजोर किया है।” अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चीन द्वारा ताइवान में बड़ी संख्या में भेजे गए इन विमानों का संबंध ब्रिटिश जहाज के ताइवान जलडमरूमध्य में नौवहन से है या नहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें