Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsChennai to London Flight Returns Due to Operational Issues Delayed by 4 Hours
लंदन जा रहा विमान परिचालन कारणों से वापस चेन्नई लौटा
चेन्नई से लंदन जा रही एक फ्लाइट को परिचालन कारणों से उड़ान के कुछ ही समय बाद वापस लौटना पड़ा। विमान में 209 यात्री सवार थे और यह सुबह करीब 7 बजे उड़ान भरी थी। बाद में, चार घंटे की देरी के बाद, यह लंदन...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 22 June 2025 04:49 PM

चेन्नई, एजेंसी चेन्नई से लंदन जा रही फ्लाइट को परिचालन कारणों से उड़ान के कुछ ही समय बाद रविवार को वापस लौटना पड़ा। बाद में 4 घंटे की देरी से इसने लंदन के लिए उड़ान भरी। हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार विमान में 209 यात्री सवार थे। विमान ने सुबह करीब 7 बजे चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। परिचालन कारणों के चलते विमान को कुछ ही देर में वापस चेन्नई लौटना पड़ा। हालांकि बाद में करीब 4 घंटे की देरी से विमान अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।