Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCentral Minister Sukanta Majumdar Attacked Demands Action from Lok Sabha Speaker Om Birla

केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने हमले पर लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

कोलकाता में केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर बताया कि उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा हमले का शिकार होना पड़ा। उन्होंने इसे सांसद की...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 20 June 2025 09:14 PM
share Share
Follow Us on
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने हमले पर लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

कोलकाता, एजेंसी केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उन पर एक दिन पहले हुए हमले की जानकारी दी। पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष मजूमदार गुरुवार को दक्षिण 24 परगना जिले में टीएमसी कार्यकर्ता के कथित हमले में घायल हो गए थे। मजूमदार ने इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखकर जानकारी दी है। उन्होंने घटना को विशेषाधिकार का गंभीर उल्लंघन और एक सांसद की गरिमा पर हमला बताया और मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें