Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCanadian Police Arrest Partner in Murder of Missing Indian-Origin Woman

लैंडफिल में मिला अवशेष भारतीय महिला का : कनाडा पुलिस

कनाडा में 40 वर्षीय शालिनी सिंह, जो पिछले साल से लापता थीं, का शव एक लैंडफिल साइट से मिला। उनके साथी जेफरी स्मिथ को द्वितीय-डिग्री हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शालिनी का परिवार 10 दिसंबर,...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 23 June 2025 10:33 PM
share Share
Follow Us on
लैंडफिल में मिला अवशेष भारतीय महिला का : कनाडा पुलिस

महिला के एक साथी को पुलिस गिरफ्तार किया ओटावा, एजेंसी। कनाडा पुलिस ने सोमवार को बताया कि मई में एक लैंडफिल साइट से मिला शव भारतीय मूल की महिला का है। महिला पिछले साल से लापता थी। महिला के साथी पर दूसरे दर्जे की हत्या का आरोप लगाया गया है। हैमिल्टन पुलिस ने एक बयान में कहा कि 40 वर्षीय शालिनी सिंह के परिवार ने 10 दिसंबर, 2024 को उसके लापता होने की सूचना दी थी। मानसिक स्वास्थ्य सेवा कर्मी सिंह की उसके परिवार से आखिरी बार 4 दिसंबर को अपने परिवार से बात हुई थी। पुलिस ने बताया कि शालिनी को आखिरी बार हैमिल्टन शहर में अपने अपार्टमेंट में दो दिन पहले जाते देखा गया था।

जांच से पता चला कि शालिनी धोखाधड़ी का शिकार थी और पुलिस ने पाया कि हत्या के बाद उसके शव को इमारत से कचरा निपटान प्रणाली के माध्यम से हटाया गया था। पुलिस को शालिनी के शव के अवशेष एक लैंडफिल साइट से मिले हैं। पुलिस ने बताया कि डीएनए परीक्षण के बाद पता चला कि बरामद अवशेष शालिनी के थे। जांच के बाद पुलिस ने शालिनी के कॉमन लॉ पार्टनर रहे बर्लिंगटन निवासी जेफरी स्मिथ को द्वितीय-डिग्री हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कॉमन-लॉ पार्टनर वह व्यक्ति होता है जो किसी व्यक्ति के साथ कम से कम 12 महीने तक लगातार रह रहा हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें