Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBJP Slams Congress for Emergency Atrocities Demands Apology

कांग्रेस आपातकाल के दौरान किए अत्याचारों के लिए माफी मांगे: भाजपा

भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान लोगों पर किए गए अत्याचारों के लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भारतीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 27 June 2025 10:49 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस आपातकाल के दौरान किए अत्याचारों के लिए माफी मांगे: भाजपा

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा है कि विपक्षी दल को ध्यान भटकाने की कोशिश करने के बजाय आपातकाल के दौरान लोगों पर किए गए अत्याचारों के लिए माफी मांगनी चाहिए। पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया है कि आजादी के बाद भारतीय संविधान के सभी उल्लंघनों के पीछे कांग्रेस का हाथ है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा लोगों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन देश के सामने एक मुद्दा है। भाजपा की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में सामने आई है, जब कांग्रेस ने आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की इस टिप्पणी की निंदा की है कि आपातकाल के दौरान संविधान की प्रस्तावना में जोड़े गए समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।

ऐसा इसलिए क्योंकि ये डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा तैयार संविधान के मूल संस्करण का हिस्सा नहीं थे। त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा लोगों के मौलिक अधिकारों के उल्लंघन और उन पर किए गए अत्याचारों का मुद्दा उठाती आई है। वह कहती आई है कि कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस माफी मांगने को तैयार नहीं है। इसके बजाय मुद्दे से ध्यान भटका रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों में संविधान और उसकी भावना के साथ छेड़छाड़ करने के हर कृत्य के पीछे कांग्रेस का हाथ है। कांग्रेस को भ्रम फैलाने के बजाय माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने होसबाले की टिप्पणियों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया है कि आरएसएस का नकाब फिर से उतर गया है और उसे संविधान नहीं, मनुस्मृति चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें