Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBJP s Sambit Patra Slams Rahul Gandhi for Disparaging Indian Army in Speech

राहुल ने भारतीय सेना का अपमान किया : पात्रा

नई दिल्ली में, भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल ने ऑपरेशन सिंदूर का अपमान किया और भारतीय सेना का भी अपमान किया। उन्होंने बताया कि पहलगाम हमले का...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 3 June 2025 11:55 PM
share Share
Follow Us on
राहुल ने भारतीय सेना का अपमान किया : पात्रा

नई दिल्ली, एजेंसी। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को मध्य प्रदेश में राहुल ने भाषण के दौरान न केवल ऑपरेशन सिंदूर का अपमान किया है, बल्कि भारतीय सेना और देश का भी अपमान किया है। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में राहुल गांधी ने जिस तरह से बात की, वह किसी भी राजनेता को शोभा नहीं देता है। पहलगाम हमले का बदला परमाणु शक्ति संपन्न देश में घुसकर लिया गया। नौ आतंकवादी ठिकाने नष्ट किए गए, 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए और जब जवाबी कार्रवाई हुई तो पाकिस्तान के 11 एयरबेस नष्ट कर दिए गए।

यह सब रिकॉर्ड में है, सबूत हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें