Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBJP President JP Nadda Highlights Modi s 11 Years of Achievements Criticizes Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदला: नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राजनीतिक संस्कृति को बदला है और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 9 June 2025 07:18 PM
share Share
Follow Us on
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदला: नड्डा

- कहा-बेबुनियाद सवाल पूछकर गैर-जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं राहुल गांधी नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदलकर एक नया दौर शुरू किया है। इस दौरान तुष्टीकरण की जगह जवाबदेही, पारदर्शिता और विकास ने ले ली है। भाजपा अध्यक्ष ने मोदी सरकार के लगातार सत्ता में 11 साल पूरे होने पर भाजपा मुख्यालय में सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार के कामकाज के रिपोर्ट काल की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया और सुशासन की राजनीति शुरू की। पूर्ववर्ती कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार, घोटाले और तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त रही। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे बदलकर जवाबदेही की राजनीति और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति की शुरुआत की। पारदर्शिता की नई मिसाल नड्डा ने ऑपरेशन सिंदूर और पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हालिया बयानों पर उन्हें आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह बेबुनियाद सवाल पूछकर गैर-जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन में गिरावट के बाद केंद्र सरकार की स्थिरता के सवाल पर नड्डा ने कहा कि एनडीए सरकार न केवल यह कार्यकाल पूरा करेगी, बल्कि अगला कार्यकाल भी पूरा करेगी। सारी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ ढंग से आगे बढ़ रही है। यह सरकार पारदर्शिता की नई मिसाल कायम कर रही है। साहसिक निर्णय लिए गए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक उत्तरदायी और मजबूत सरकार प्रदान की। नड्डा ने अनुच्छेद-370 को निरस्त करने, तीन तलाक को खत्म करने, वक्फ संशोधन, नोटबंदी, सीएए और महिला आरक्षण विधेयक को मोदी सरकार द्वारा लिए गए साहसिक निर्णय बताया। नड्डा ने कहा, 2014 के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भावनाएं बदल गईं। अब लोग गर्व से कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मोदी सरकार ने न्यू नॉर्मल और न्यू व्यवस्था (ऑर्डर) स्थापित किया है। भविष्य को देखकर चलने वाली सरकार भाजपा अध्यक्ष ने कहा, यह एक ऐसी सरकार है जो भविष्य को देखकर चलती है। उन्होंने सरकार की तीन मुख्य उपलब्धियों ‘विकास, आविष्कार और इनोवेशन (नवाचार) पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों में परफॉर्म (प्रदर्शन), रिफॉर्म (सुधार) और ट्रांसफॉर्म (बदलाव) का मंत्र दिखता है। हमने ‘सबका साथ सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत को अपनाया है। समाज के सभी वर्गों का कल्याण नड्डा ने कहा कि पिछले दशक में हमने एससी, एसटी, ओबीसी समेत समाज के सभी वर्गों महिलाओं, किसानों, कामगारों, छोटे व्यापारियों की चिंता की है। उन्होंने कहा कि केवल गरीबी हटाओ का नारा लेकर नहीं चले हैं, गरीब कल्याण करके दिखाया है। देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगा और 126 नक्सल प्रभावित जिलों से अब सिर्फ 18 जिले ही नक्सल प्रभावित रह गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें