Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBJP President JP Nadda Highlights Government s Empowerment Initiatives for Women Farmers and Marginalized Groups

मोदी सरकार ने महिलाओं, किसानों और वंचित वर्गों को सशक्त बनाया: नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं, किसानों और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने और 80 करोड़ लोगों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 1 June 2025 10:21 PM
share Share
Follow Us on
मोदी सरकार ने महिलाओं, किसानों और वंचित वर्गों को सशक्त बनाया: नड्डा

- भाजपा अध्यक्ष ने एकात्म मानववाद पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र को किया संबोधित नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं, किसानों और वंचित वर्गों के लिए कई कदम उठाकर उन्हें सशक्त बनाया है, जबकि अन्य सरकारें ऐसा करने के बारे में सिर्फ बातें करती रहीं। नड्डा ने कहा कि देश को आर्थिक प्रगति के पथ पर लाने से लेकर 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचार से प्रेरणा लेते हुए समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।

भाजपा के अध्यक्ष यहां एकात्म मानववाद पर उपाध्याय के व्याख्यानों के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि सरकार ने 10 करोड़ से अधिक घरों में रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं, 12 करोड़ शौचालय बनवाए हैं और चार करोड़ पक्के घर बनाए हैं। उन्होंने कहा कि यह समझने की जरूरत है कि मोदी के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं, किसानों और समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों को कैसे सशक्त बनाया है और उन्हें मुख्यधारा में लाया गया है। नड्डा ने कहा, वास्तव में गरीबों का भला किसने किया है? लोग सिर्फ नारे लगाते हैं, लेकिन यह प्रधानमंत्री मोदी ही हैं जिन्होंने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया। उन्होंने कहा, किसानों पर बहुत चर्चा हुई। हर राजनेता खुद को किसान नेता बताने लगा। हालांकि, यह पहले हमारे अटल बिहारी वाजपेयी (प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान) और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद से प्रेरणा लेते हुए किसानों की नियति बदल दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें