Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBJP MP Bansuri Swaraj Responds to Criminal Defamation Case Filed by Ex-Health Minister Satyendar Jain

बांसुरी स्वराज ने अदालत में जवाब दाखिल किया

नई दिल्ली में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में पुनरीक्षण याचिका का जवाब दिया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई चार जुलाई को तय की...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 3 June 2025 06:53 PM
share Share
Follow Us on
बांसुरी स्वराज ने अदालत में जवाब दाखिल किया

नई दिल्ली, का.सं.। राउज एवेन्यू अदालत में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने उनके खिलाफ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में पुनरीक्षण याचिका का जवाब दाखिल कर दिया है। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई चार जुलाई के लिए सूचीबद्ध की है। जैन ने बांसुरी स्वराज के खिलाफ शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार करने वाले ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। 14 मई को अदालत ने जैन की पुनरीक्षण याचिका पर जवाब देने के लिए स्वराज को अंतिम अवसर दिया था। बता दें कि जैन ने बांसुरी पर पांच अक्तूबर 2023 को एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने दावा किया था कि बांसुरी ने झूठा दावा किया कि उनके घर से 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्कों के अलावा तीन करोड़ रुपये बरामद हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें