Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBJP Links Arrested Suspects in Law Student Rape Case to TMC Demands Mamata Banerjee s Resignation

कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म पैकेज---भाजपा बोली-आरोपियों के तृणमूल कांग्रेस से हैं संबंध

भाजपा ने कहा कि लॉ छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का तृणमूल कांग्रेस से संबंध है। भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से माफी मांगने और इस्तीफे की पेशकश करने की मांग की है। तृणमूल ने आरोपों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 28 June 2025 04:44 PM
share Share
Follow Us on
कोलकाता सामूहिक दुष्कर्म पैकेज---भाजपा बोली-आरोपियों के तृणमूल कांग्रेस से हैं संबंध

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा ने शनिवार को कहा कि लॉ छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपियों के संबंध तृणमूल कांग्रेस से हैं। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को माफी मांगनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफे की पेशकश करनी चाहिए। उधर, तृणमूल ने आरोपियों के साथ किसी तरह के संबंध से होने इनकार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह एक तरह से राज्य प्रायोजित क्रूरता और राजनीति से प्रेरित जघन्य अपराध है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चार सदस्यीय समिति बनाई है जो मामले की जांच करने और अपने निष्कर्ष प्रस्तुत करने के लिए राज्य का दौरा करेगी।

सांसद बिप्लब कुमार देब और मनन कुमार मिश्रा तथा पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह और मीनाक्षी लेखी इसके सदस्य हैं। पात्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुई घटना से पूरा देश दुखी और सदमे में है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें