डेंगू-मलेरिया खिलाफ चलेगा जागरुकता अभियान
नई दिल्ली में स्कूलों में मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरुकता अभियान शुरू होगा। इसमें छात्रों और कर्मचारियों को बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 13 June 2025 07:20 PM

नई दिल्ली, व.सं। राजधानी के स्कूलों में मच्छर जनित बीमारी की रोकथाम को लेकर बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें डेंगू-मलेरिया आदि रोगों के बारे में कर्मचारियों व छात्रों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित किए जाएंगे। इसमें बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे। मलेरिया की रोकथाम के लिए कार्यालयों, संस्थानों में जागरुकता वार्ता का आयोजन भी किया जाएगा है। निदेशालय ने अभियान को लेकर सभी डीडीई, डीओई और स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।