Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAssam CM Claims 5000 Pro-Congress Social Media Accounts from Islamic Countries

इस्लामिक देशों के 5000 सोशल मीडिया एकाउंट कर रहे कांग्रेस का प्रचार : हिमंत

गुवाहटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने आरोप लगाया है कि इस्लामिक देशों से लगभग 5000 सोशल मीडिया खाते कांग्रेस के समर्थन में सक्रिय हो गए हैं। इन खातों में अधिकांश बांग्लादेश और पाकिस्तान से...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 20 June 2025 09:59 PM
share Share
Follow Us on
इस्लामिक देशों के 5000 सोशल मीडिया एकाउंट कर रहे कांग्रेस का प्रचार : हिमंत

गुवाहटी, एजेंसी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि इस्लामिक देशों से करीब 5000 सोशल मीडिया एकाउंट कांग्रेस के समर्थन में सक्रिय हो गए हैं। एक पत्रकार वार्ता में सरमा ने दावा किया कि 47 देशों के यह खाते जिनमें सर्वाधिक बांग्लादेश व पाकिस्तान से हैं, बीते एक माह से असम कांग्रेस के एक नेता व पार्टी की प्रदेश इकाई की गतिविधियों का प्रचार कर रहे हैं। सरमा ने कहा कि आश्चर्यजनक बात यह है कि इन खातों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पोस्ट या पार्टी की राष्ट्रीय इकाई पर कोई भी लाइक या टिप्पणी नहीं की जाती।

उन्होंने कहा कि असम के साथ इन खातों से फलस्तीन, ईरान व बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार प्रो.यूनुस के समर्थन के साथ इस्लामिक कट्टरपंथी सामग्री भी साझा की जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें