Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAmarnath Yatra Multi-layered Security Arrangements Ensured for Safe Journey

अमरनाथ यात्रा के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम : कश्मीर पुलिस प्रमुख

कश्मीर पुलिस प्रमुख वीके बिरदी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और पुलिस ने सभी सुरक्षा प्रबंध किए हैं। स्थानीय लोगों का समर्थन यात्रा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 25 June 2025 06:32 PM
share Share
Follow Us on
अमरनाथ यात्रा के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम : कश्मीर पुलिस प्रमुख

श्रीनगर, एजेंसी। कश्मीर पुलिस प्रमुख वीके बिरदी ने बुधवार को कहा कि अमरनाथ यात्रा सुरक्षित और निर्बाध रूप से संपन्न हो, इसके लिए बहुस्तरीय और गहन सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बिरदी ने बताया कि अगले सप्ताह से श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने यात्रा के लिए सभी सुरक्षा प्रबंध कर लिए हैं। बिरदी ने पहलगाम क्षेत्र में नुनवान आधार शिविर का दौरा किया और तीन जुलाई से शुरू होने वाली तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 38 दिवसीय तीर्थयात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था को जोनल सहित विभिन्न स्तरों पर बांटा गया है।

साथ ही यात्रा से पहले बुधवार को हर स्तर पर सुरक्षा अभ्यास (ड्रिल) आयोजित किया गया। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों के समर्थन के बारे में पूछे जाने पर बिरदी ने कहा कि स्थानीय लोगों की सहायता के बगैर इस यात्रा का आयोजन किया जाना संभव नहीं है। इस बार भी यात्रियों का स्वागत करने और उन्हें हर संभव मदद प्रदान करने के लिए स्थानीय लोग उत्साहित हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें