यात्री की तबीयत बिगड़ने एयर इंडिया का विमान वापस कोलकाता लौटा
एयर इंडिया का विमान, जो वैंकूवर से दिल्ली जा रहा था, कोलकाता में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने पर वापस लौटना पड़ा। विमान ने कोलकाता में लैंडिंग की और बीमार यात्री को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। बाद...

कोलकाता, एजेंसी वैंकूवर से कोलकाता के रास्ते दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया के विमान को गुरुवार को रास्ते में यात्री की तबीयत बिगड़ने पर वापस कोलकाता लौटना पड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार एयर इंडिया के एआई 186 विमान ने 162 यात्रियों के साथ वैंकूवर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। अपने प्रस्तावित तकनीकी हाल्ट के लिए विमान ने कोलकाता में लैंडिंग की। कोलकाता से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के कुछ ही समय में विमान में एक यात्री की तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते विमान को वापस कोलकाता में लैंड कराना पड़ा। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि कोलकाता में बीमारी यात्री को चिकित्सकीय सहायता प्रदान कराई गई।
यात्री को विमान से उपचार के लिए उतारे जाने के बाद उसे रात 8.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।