Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAir India Express Flight Returns to Delhi Without Landing Indigo Flight Delayed Due to Technical Issue

जम्मू में बिना लैंडिंग के दिल्ली लौटा एयर इंडिया का विमान

नोट--एक बॉक्स जोड़ा गया है जम्मू, एजेंसी। दिल्ली से जम्मू होते हुए श्रीनगर जाने

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 23 June 2025 04:36 PM
share Share
Follow Us on
जम्मू में बिना लैंडिंग के दिल्ली लौटा एयर इंडिया का विमान

जम्मू, एजेंसी। दिल्ली से जम्मू होते हुए श्रीनगर जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान सोमवार दोपहर बिना लैंडिंग के ही दिल्ली लौट आया। अधिकारियों ने बताया कि यह पता नहीं चल पाया है कि विमान को दिल्ली वापस क्यों लौटना पड़ा। विमान संख्या आईएक्स-2564 को श्रीनगर के लिए रवाना होने से पहले जम्मू में उतरना था, लेकिन यह कुछ समय तक जम्मू हवाई अड्डे के ऊपर ही मंडराता रहा। इसके बाद पायलट ने बिना लैंडिंग के ही दिल्ली लौटने का फैसला किया। अधिकारी ने बताया कि मौसम और रनवे साफ था, लेकिन ऐसा लगता है कि पायलट को उतरने के लिए उपयुक्त जगह नहीं मिल पाई।

इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की एक उड़ान में सोमवार को तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे देरी से विमान ने उड़ान भरी। देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे के निदेशक विपिन कांत सेठ ने बताया कि इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6332 के पायलटों ने विमान में गड़बड़ी देखी। विमान को वापस एप्रन पर लाया गया। उन्होंने कहा कि इंजीनियरों ने तकनीकी खराबी को ठीक किया और इसके बाद विमान अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। इस विमान में 140 लोग सवार थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें