Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsABVP Holds Torch Rally in Delhi University to Mark 50 Years of Emergency

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर एबीवीपी ने निकाली मशाल यात्रा

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आपातकाल की 50वीं

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 25 June 2025 08:56 PM
share Share
Follow Us on
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर एबीवीपी ने निकाली मशाल यात्रा

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में मशाल यात्रा निकाला। यह यात्रा रामजस कॉलेज से आरंभ हुई तथा कला संकाय, दौलत राम कॉलेज,श्रीराम कॉलेज एवं विधि संकाय से होते हुए क्रांति चौक पर जाकर संपन्न हुई। इस अवसर पर एबीवीपी की राष्ट्रीय मंत्री शिवांगी खरवाल ने कहा कि आपातकाल केवल असहनीय यातनाओं या मानवाधिकारों के उल्लंघन की स्मृति भर नहीं है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र की मूल आत्मा को रौंदने एवं भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने का अध्याय भी है। विद्यार्थी परिषद ने सदा आपातकाल का विरोध किया है एवं उसकी स्मृतियों को जनमानस के समक्ष लाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

आज की मशाल यात्रा उसी क्रम का एक सशक्त प्रयास है, जिसके माध्यम से हम लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को पुनः दोहराते हैं। एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि आपातकाल भारतीय गणराज्य पर सत्ता के अहंकार द्वारा लादे गए तानाशाही के वो 21 महीने थे, जिसमें भारत का लोकतंत्र सांसें गिन रहा था। उस कालखंड में जब बोलना अपराध था, तब एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने महज पोस्टर चिपकाने के अपराध में जेलें भरीं, भूमिगत रहकर चेतना जगाई, और लोकतंत्र की दीपशिखा को बुझने नहीं दिया। आज जब हम आपातकाल की 50वीं बरसी पर खड़े हैं, तब यह स्मरण करना जरूरी है कि संगठन का संघर्ष केवल सत्ता के विरुद्ध नहीं था – वह भारत की आत्मा, संविधान की गरिमा, और युवाओं के भविष्य के लिए था। आज की युवा पीढ़ी को यह संकल्प दोहराना है कि भारत किसी भी रूप में अधिनायकवाद को स्वीकार नहीं करेगा, और अभाविप सदैव लोकतंत्र, स्वतंत्रता और राष्ट्रहित की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें