पंजाब में आप पर भरोसा बढ़ा, गुजरात में बदलाव की बयार: केजरीवाल
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में दो सीटों पर जीत पंजाब में आप पर भरोसा बढ़ा, गुजरात में बदलाव की बयार: केजरीवाल

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में दो सीटों पर जीत हासिल करने के बाद 2027 में पंजाब व गुजरात में पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। बुधवार को दिल्ली के कपूरथला हाउस में उपचुनाव में मिली जीत पर आयोजित एक कार्यक्रम में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब व गुजरात के उपचुनाव में जीत ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि पंजाब में आप पर भरोसा बढ़ा है, गुजरात में बदलाव की बयार है। गुजरात में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। केजरीवाल ने शानदार जीत देने के लिए गुजरात और पंजाब की जनता का आभार जताया।
केजरीवाल ने कहा कि आप देश को एक साफ सुथरी राजनीति देकर परंपरागत राजनीति के सामने एक लंबी लकीर खींचने आई है। अब अच्छे लोगों को राजनीति में आने के लिए आप ने विकल्प दिया है। मैं मानता हूं कि अच्छे लोगों को राजनीति में आना चाहिए, लेकिन मेहनत भी करनी चाहिए, ताकि जनता उनका साथ दे। केजरीवाल ने इस दौरान संकेत दिया कि 2027 में होने वाले पंजाब व गुजरात विधानसभा चुनाव वह पूरी ताकत से लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया है कि पंजाब में इस बार 100 से अधिक सीटें आएंगी, जबकि गुजरात में हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग अब भाजपा के शासन से मुक्ति चाहते हैं। कांग्रेस गुजरात में अब विकल्प नहीं है। केजरीवाल ने काम की राजनीति को जन्म दिया: मान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब सारी पार्टियां, सारा पैसा और सारा सिस्टम एकजुट हो जाए, तब जीत हासिल करना बहुत बड़ी बात है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने जीत कर दिखाया। आप के लोग आम घरों से हैं। हमने कभी नहीं सोचा था कि हम लोकसभा, राज्यसभा, मंत्री या मुख्यमंत्री जैसे पदों तक पहुंचेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।