पहले चरण में नए स्टेशन से चलेंगी 6 ट्रेन, तारीखें भी तय; देखें पूरा शेड्यूल
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रीडेवलपमेंट का काम शुरू होने से पहले यहां से ट्रेनों को शिफ्ट करने की योजना तैयार कर ली गई है। रेलवे ने पहले चरण में 6 गाड़ियों को जुलाई और अगस्त महीने से शिफ्ट करने की घोषणा की है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रीडेवलपमेंट का काम शुरू होने से पहले यहां से ट्रेनों को शिफ्ट करने की योजना तैयार कर ली गई है। उत्तर रेलवे ने पहले चरण में 6 गाड़ियों को आनंद विहार, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आगामी जुलाई और अगस्त महीने से शिफ्ट करने की घोषणा की है। यह गाड़ियां नए स्टेशनों से चलेंगी और वहीं पर अपना सफर खत्म करेंगी। इनके परिचालन के समय और तारीख भी तय हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियां नई दिल्ली स्टेशन से शिफ्ट की जा सकती हैं।
रेलवे बोर्ड से मिली मंजूरी
जानकारी के अनुसार, उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन की तरफ से आधा दर्जन रेलगाड़ियों के नाम रेलवे बोर्ड को दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट करने के लिए भेजे गए थे। बीते शुक्रवार को रेलवे बोर्ड ने इसे मंजूरी देकर उत्तर रेलवे को इनकी शिफ्टिंग की तारीख तय करने के निर्देश दिए थे।
इन रेलगाड़ियों को दूसरे स्टेशन से चलाने की मिली हरी झंडी
गाड़ी संख्या और नाम | नए टर्मिनल का समय | इस तारीख से चलेंगी |
---|---|---|
12801 पुरी-नई दिल्ली | आनंद विहार (3:50 बजे) | 18 अगस्त |
12802 नई दिल्ली-पुरी | आनंद विहार (रात 10:50 बजे) | 20 अगस्त |
12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली | आनंद विहार (11:55 बजे) | 19 अगस्त |
12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी | आनंद विहार (3:20 बजे) | 20 अगस्त |
14681 नई दिल्ली-जलंधर सिटी | दिल्ली (दोपहर 2:35 बजे) | 15 जुलाई |
14682 जलंधर सिटी-नई दिल्ली | दिल्ली (दोपहर 1:35 बजे) | 15 जुलाई |
14679 नई दिल्ली-अमृतसर | दिल्ली (दोपहर 1:45 बजे) | 15 जुलाई |
14680 अमृतसर-नई दिल्ली | दिल्ली (दोपहर 2:15 बजे ) | 15 जुलाई |
22209 मुंबई-नई दिल्ली | निजामुद्दीन (दोपहर 3:50 बजे) | 18 अगस्त |
22210 नई दिल्ली-मुंबई | निजामुद्दीन (रात 10:20 बजे ) | 19 अगस्त |
12204 अमृतसर-सहरसा | दिल्ली (आगमन 10:50, प्रस्थान 11:05) | 17 अगस्त |
12203 सहरसा-अमृतसर | दिल्ली (आगमन 1:55, प्रस्थान 2:10) | 18 अगस्त |