Hindi Newsएनसीआर न्यूज़MCD Delhi standing committee meeting today, more than hundred proposals may be present

MCD की ढाई साल बाद पहली स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आज, सौ से अधिक प्रस्ताव होंगे पेश

संयुक्त दिल्ली नगर निगम की पहली स्थायी समिति की बैठक आज होने जा रही है। दिसंबर 2022 में निगम चुनाव के ढाई वर्ष बाद पहली बार बैठक होगी। इसमें 100 से अधिक परियोजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत होने जा रहे हैं।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानFri, 27 June 2025 07:41 AM
share Share
Follow Us on
MCD की ढाई साल बाद पहली स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आज, सौ से अधिक प्रस्ताव होंगे पेश

संयुक्त दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पहली स्थायी समिति की बैठक आज होने जा रही है। दिसंबर 2022 में निगम चुनाव के ढाई वर्ष बाद पहली बार बैठक होगी। इसमें निगम के विभिन्न प्रशासनिक कामकाज के साथ कई लंबित परियोजनाओं और कुछ नए प्रोजेक्ट से जुड़े 100 से अधिक परियोजनाओं के प्रस्ताव प्रस्तुत होने जा रहे हैं।

बैठक से एक दिन पहले स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा ने दिनभर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मेयर राजा इकबाल सिंह भी शामिल हुए। बैठक में नई मल्टी लेवल कार पार्किंग, निगम के अस्पतालों व अन्य विभागों में काम करने वाले कर्मियों के अनुबंध का विस्तार करने का प्रस्ताव भी बैठक में लाया जाएगा।

निगम की 21 महत्वपूर्ण समितियों का गठन जुलाई में होगा : दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के गठन के बाद अब निगम की अन्य महत्वपूर्ण समितियों के गठन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसमें 21 समितियों का गठन होगा। तदर्थ समितियों के सदस्यों का 10 जुलाई को निगम के सदन की बैठक में चुनाव होगा।

ढाई साल बाद आज होने वाली बैठक में इन पर चर्चा होगी

1. भारत दर्शन पार्क में मल्टीलेवल कार पार्किंग : पंजाबी बाग स्थित भारत दर्शन पार्क में पर्यटकों और नागरिकों के लिए नई मल्टीलेवल कार पार्किंग बननी है।

2. वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित होगा : नरेला-बवाना में 15 एकड़ में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की परियोजना।

3. टेक्नोलॉजी पार्क का निर्माण होगा : नया कचरे से कला पर आधारित पार्क का निर्माण किया जाना है। इस पार्क को दिल्ली के जाफराबाद में बनाया जाना है।

4. डी-सीलिंग प्रक्रिया शुल्क : सील परिसर को डी-सील करने के एवज में शुल्क वसूली प्रस्ताव।

ये प्रस्ताव भी पेश होंगे

● डेटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति के लिए एक एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपने का प्रस्ताव

● शाहबाद डेयर के प्रस्तावित लेआउट प्लान में परिवर्तन से जुड़ा प्रस्ताव

● तिमारपुर में स्थित बालक राम अस्पताल में 200 बेड का वार्ड ब्लॉक का निर्माण होगा

अगला लेखऐप पर पढ़ें