दिल्ली में लड़की से बदला लेने के लिए परिवारवालों पर किया था हमला, पुलिस ने दबोचा
दिल्ली के मंगोलपुरी में होली के दौरन एक महिला के परिवार पर हमला करने में शामिल एक शख्स को तीन महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली के मंगोलपुरी में होली के दौरन एक महिला के परिवार पर हमला करने में शामिल एक शख्स को तीन महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। वह 14 मार्च को हत्या की कोशिश के एक मामले में वांटेड था। आरोप है कि उसने होली के दिन अपने दोस्तों वरुण और साहिल के साथ परिवार के सदस्यों पर हमला किया और एक को उनके घर के बाहर चाकू मारा था। पुलिस के अनुसार, 24 साल का अर्जुन और साहिल उस महिला के घर गए थे जिसमें वरुण की दिलचस्पी थी। जनवरी में महिला ने किसी और से उसकी शादी कर ली। इसी बात का बदला लेने के लिए उसके परिवार के सदस्यों पर ईंटों और पत्थरों से हमला किया।
अर्जुन घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे सुल्तानपुरी के ब्लॉक ए से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह अपनी मां से मिलने गया था। महिला के चचेरे भाई 23 साल के जगदीश ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपनी शिकायत में कहा, उनका परिवार घर के बाहर होली खेल रहा था। तभी वहां अर्जुन, साहिल और वरुण आ गए और उन पर हमला कर दिया। साहिल ने जगदीश के पिता को चाकू मारा जबकि अर्जुन और वरुण ने परिवार के अन्य सदस्यों पर पत्थर फेंके। इसके बाद तीनें वहां से फरार हो गए।
पूछताछ के दौरान अर्जुन ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि ये सब बदला लेने के लिए किया गया। पुलिस ने कहा कि अर्जुन का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।