Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Municipal Corporation Launches Drive Against Illegal Street Vendors
30 रेहड़ियों को जब्त किया
गुरुग्राम नगर निगम ने सेक्टर-38, इस्लामपुर कॉलोनी और सेक्टर-47 में अवैध रेहड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया। करीब 30 रेहड़ियों को जब्त किया गया और टीन-शेड तथा खोखों को हटाया गया। नगर निगम आयुक्त के आदेश...
Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवFri, 27 June 2025 10:43 PM

गुरुग्राम। गुरुग्राम नगर निगम ने शुक्रवार को सेक्टर-38, इस्लामपुर कॉलोनी और सेक्टर-47 में अवैध रूप से सड़कों पर लगी रेहड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया। करीब 30 रेहड़ियों को जब्त किया गया। ये रेहड़ियां सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाई गई थी। इसके अलावा टीन-शेड और खोखों को हटाया गया है। नगर निगम प्रवक्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त ने सड़कों और फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। ऐसे में अब रोजाना अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।