कार चोरी का एक आरोपी पकड़ा
गुरुग्राम के सेक्टर-12 की सब्जीमंडी से कार चोरी के एक आरोपी को अपराध शाखा ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी इंसाक नथानियां है, जो पहले कंपनी में चालक था। नौकरी से निकालने के बाद उसने कार चुराई।...
Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवFri, 27 June 2025 07:24 PM

गुरुग्राम। सेक्टर-12 की सब्जीमंडी से कार चोरी करने के एक आरोपी को अपराध शाखा, सेक्टर-17 ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय इंसाक नथानियां के रूप में हुई है। यह आरोपी दिल्ली के आंबेडकर नगर की दक्षिणपुरी नामक कॉलोनी में रहता है। गत चार जून को आरोपी ने कार चोरी की थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहले इस कंपनी में बतौर चालक काम करता था। उसके पास कार की एक चाबी थी। कंपनी ने कुछ दिन पहले उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसके चलते उसने कंपनी की कार चोरी की। पुलिस ने चोरी हुई कार बरामद कर ली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।