Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsAwareness Program on Labor Welfare Schemes in Manesar Company

सैकड़ों कर्मियों को श्रम कल्याण योजनाओं की दी जानकारी

-श्रम विभाग की ओर से मानेसर में कर्मियों से किया गया संवाद गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन के सहयोग से श्रम विभाग की ओर से मान

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवWed, 25 June 2025 11:27 PM
share Share
Follow Us on
सैकड़ों कर्मियों को श्रम कल्याण योजनाओं की दी जानकारी

गुरुग्राम। लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन के सहयोग से श्रम विभाग की ओर से मानेसर के एक कंपनी में श्रम कल्याण योजनाओं की जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुग्राम एनसीआर के अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने सैकड़ों कर्मियों को अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कुशल कटारिया ने कहा कि कर्मियों के कल्याण की जिम्मेदारी उनके संस्थानों की भी है। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित श्रमिक कल्याण योजनाओं का लाभ उठाएं। गुरुग्राम सर्कल-2 के उप श्रमायुक्त नवीन शर्मा ने कहा कि लगभग दो दर्जन श्रमिक कल्याण योजनाएं उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए संचालित की जा रही हैं।

महिला और पुरुष कर्मियों को समान वेतन मिलना चाहिए। महिला कर्मियों की सुरक्षा पर श्रम कानूनों के अनुरूप संस्थानों को कार्य करना चाहिए। श्रम कल्याण अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि हरियाणा श्रमिक कल्याण बोर्ड, पंजाब श्रमिक कल्याण अधिनियम 1965 के तहत औद्योगिक व वाणिज्यिक संस्थानों में कार्यरत अंशदाता श्रमिकों और उनके आश्रितों को 21 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है, बशर्ते उनका देय अंशदान नियमित रूप से बोर्ड में जमा हो। अब यह सभी योजनाएं ऑनलाइन माध्यम से श्रमिकों की पहुंच में हैं, जिसके तहत श्रमिक श्रम विभाग की वेबसाइट या अंत्योदय सरल केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन अध्यक्ष आरएल शर्मा ने कहा कि जानकारी के अभाव में कई श्रमिक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। उन्होंने सुझाव दिया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हर उद्योग व संस्थान में समय-समय पर होना चाहिए, ताकि प्रत्येक पात्र कर्मचारी को योजनाओं का लाभ मिल सके। लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन श्रम विभाग और उद्योगों के बीच सेतु का कार्य करती रहेगी, जिससे योजनाओं का लाभ हर कर्मचारी तक पहुंच सके। कंपनी एमडी शेखर सावंत ने कहा कि लेबर वेलफेयर से संस्थान में सकारात्मक वातावरण बनता है। इससे कर्मियों की उत्पादकता में वृद्धि होती है। इस मौके पर वरिष्ठ एचआर मैनेजर पवन कुमार, लाइजनिंग मैनेजर पवन माहेश्वर, हाउसकीपिंग अधिकारी विजय भाटिया, एफ एंड बी अधिकारी राजेश निंबोरिया, अभिनेता राज चौहान समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें