स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाएंगी
गाजियाबाद में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की योजना बना रही हैं। नगर आयुक्त ने 60 महिलाओं के साथ बैठक कर उन्हें प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत दो...

गाजियाबाद। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाएंगी। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने निगम मुख्यालय में स्वयं सहायता समूह की 60 महिलाओं के साथ बैठक की। गोबर से बने उत्पाद खरीदकर उनका हौसला बढ़ाया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि फिलहाल दो वार्डों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का उपयोग किया जाएगा। नगर आयुक्त ने महिलाओं को बताया कि ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रॉपीज 2025 मेयर्स प्रतियोगिता में निगम 630 नगर निकायों में से 50 निकायों में शामिल हुआ है। इसके लिए निगम को 50 हजार डॉलर कार्य के लिए मिलेंगे।
हाईराइज सोसाइटी से निकलने वाले गीले कचरे से खाद बनाया जाएगा। नालियों में बहने वाले और डेयरियों के गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाया जाएगा। बैठक में डॉ अनुज सिंह ने बताया कि सभी जोन से गोबर एकत्रित किया जाएगा। पेंट बनाने के लिए प्लांट लगाने की योजना है। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद से पेंट बनाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।