मकान का ताला तोड़कर गहने चोरी
मुरादनगर की ब्रजविहार कॉलोनी में एक घर का ताला तोड़कर 20,000 रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। पीड़ित दंपति दिनेश और रेखा नौकरी पर गए थे। जब वे लौटे, तो चोरी की जानकारी मिली। मुरादनगर...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSun, 22 June 2025 08:13 PM

मुरादनगर। नगर की ब्रजविहार कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर बीस हजार रुपये की नकदी और जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। ब्रज विहार कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार अपनी पत्नी रेखा के साथ रहते हैं। दंपति नौकरी पर गए थे। इसी बीच बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर बीस हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। जब वह वापस आए तो इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।