Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsPolice File Case Against Five for Torturing 14-Year-Old Dalit Boy in Modinagar

किशोर को यातनाएं देने के मामले में पांच पर केस दर्ज

मोदीनगर के गांव काजमपुर में 14 वर्षीय दलित किशोर अरुण को कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSun, 22 June 2025 07:42 PM
share Share
Follow Us on
किशोर को यातनाएं देने के मामले में पांच पर केस दर्ज

मोदीनगर। नगर के गांव काजमपुर में 14 वर्षीय दलित किशोर को यातनाएं देने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में किशोर को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया था। परिजनों ने पुलिस पर धाराओं में खेल करने का आरोप लगाया है। गांव काजमपुर निवासी कुसुम के अनुसार, गांव निवासी कुछ युवक उनके 14 वर्षीय पुत्र अरुण से रंजिश रखते हैं। बीते शुक्रवार दोपहर अरुण किसी काम से गया था। आरोपियों ने इसी दौरान उसे घेर लिया और उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की। अरुण के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस ने हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर लक्की, आर्यन, टीनू, ईशू और वंश निवासी गांव काजमपुर के खिलाफ बीएनएस के तहत गंभीर चोट पहुंचाने की धारा 351(3) और दंगे की धारा 191(2) समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें