Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsNCC Cadets Promote Women s Empowerment in Modinagar

एनसीसी कैडेट्स ने महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

मोदीनगर में 35 यूपी वाहिनी एनसीसी के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कैडेट्स ने मोदी कॉलेज से विभिन्न मार्गों पर चलकर महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने नारी के सम्मान और महिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादTue, 24 June 2025 06:38 PM
share Share
Follow Us on
एनसीसी कैडेट्स ने महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

मोदीनगर। 35 यूपी वाहिनी एनसीसी के तत्वावधान में एनसीसी कैडेट्स ने मंगलवार को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। महिला सुधार और सामाजिक संकेतक कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट्स मोदी कॉलेज से चलकर बस स्टैंड, तिबडा रोड, भगवान गंज मंडी, तरंग रोड, गुरुद्वारा रोड होते हुए विद्यालय में वापस पहुंचे। कैडेट्स नारी का करो सम्मान तभी बनेगा देश महान, महिला सशक्तीकरण से ही समाज की प्रगति होती है, आदि स्लोगन के माध्यम से महिलाओं को जागरूक कर भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम का नेतृत्व मोदी कॉलेज के एनसीसी अधिकारी प्रवीण जैनर एवं लेफ़्टिनेंट राजीव जांगिड़ ने किया।

सुबेदार मेजर दोज थापा, नितिन नेहरा, राजकुमार, सतीश कुमार, कार्तिक, कुणाल, हर्ष, यश शर्मा, श्याम आदि का सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें