मोदीनगर के वैभव त्यागी आज गैलेंटरी पुरस्कार से सम्मानित होंगे
मोदीनगर के लेफ्टिनेंट कमांडर वैभव त्यागी को वीरता के लिए गैलेंटरी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने मार्च 2025 में लाल सागर में एक विदेशी जहाज पर हमले के दौरान घायल 21 यात्रियों को बचाया था।...

मोदीनगर। नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर वैभव त्यागी को वीरता के लिए नौसेना अध्यक्ष की ओर से शुक्रवार को गैलेंटरी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वैभव ने मार्च 2025 में लाल सागर में जहाज पर हमले में घायल 21 यात्रियों को बचाया था। दिल्ली के नौसेना भवन में अवार्ड सेरेमनी होगी। गांव हद्रयपुर भंडौला निवासी अजय त्यागी अब आदर्शनगर कॉलोनी में रहते हैं। उनका बेटा वैभव त्यागी की तैनाती कोच्चि में है। मां अंजुल के मुताबिक, मार्च में वैभव की ड्यूटी लाल सागर में थी। विदेशी जहाज पर मिसाइल से हमला हुआ था। घायल यात्रियों को बीच में छोड़ दिया गया। उन्हें बचाने के लिए भारतीय नाैसेना ने आपरेशन शुरू किया।
इसका हिस्सा वैभव भी रहे। इन्होंने सभी यात्रियों को सागर के बीच से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। वैभव त्यागी ने बताया कि गैलेंटरी पुरस्कार के लिए उन्हें आमंत्रण प्राप्त हो चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।