Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsEnvironmental Protection Initiatives Over 100 Trees Planted at PM Central School

पौधे रोपकर संरक्षण का संकल्प

मुरादनगर के पीएम केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 100 से अधिक पौधे रोपे गए। एनसीसी कैडेट्स, स्टाफ और छात्रों ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विभिन्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादFri, 27 June 2025 05:48 PM
share Share
Follow Us on
पौधे रोपकर संरक्षण का संकल्प

मुरादनगर। आयुध निर्माणी स्थित पीएम केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान अलग-अलग किस्म के 100 से अधिक पौधे रोपे गए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के दूसरे चरण के तहत एनसीसी कैडेट्स, स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने परिसर में पौधे लगाए। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुक्रम में विद्यालय प्रांगण में सुरक्षित स्थानों पर पौधरोपण किया जा रहा है। इस दौरान सभी पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस दौरान सभी ने जामुन,इमली,आंवला, अमरूद, नीम, अर्जुन, सीसम, अशोक आदि विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे लगाए।

इस दौरान इस दौरान वन विभाग से उपनिरीक्षक महेंद्र, संजीव कुमार, उपप्रधानाचार्या स्वीटी जैन, यामिनी बत्रा, शिक्षक सुषमा अहलावत, रविंद्र, विकास वालिया, सुषमा त्यागी और एनसीसी अधिकारी अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें