Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsCommunity Mobilizes for Mahapanchayat Against Dumping Ground in Muradnagar

महापंचायत को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया

मुरादनगर में 22 जून को शाहपुर में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में महापंचायत आयोजित की जाएगी। गांव भिक्कनपुर, शाहपुर, भोवापुर, अटौर और नगला में नुक्कड़ सभाएं हुईं। विकास संघर्ष समिति ने कहा कि डंपिंग...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादFri, 20 June 2025 07:51 PM
share Share
Follow Us on
महापंचायत को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया

मुरादनगर, संवाददाता। पाइपलाइन मार्ग पर गांव भिक्कनपुर स्थित डंपिंग ग्राउंड के विरोध में 22 जून को गांव शाहपुर में होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया गया। शुक्रवार को गांव भिक्कनपुर, शाहपुर, भोवापुर, अटौर व नगला में नुक्कड सभाओं का आयोजन किया गया। विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष आजाद प्रमुख व सचिव सलेक भईया ने बताया कि 22 जून से डंपिग ग्राउंड पर कूड़े की गाड़ी नहीं आने दी जाएगी। इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर सुभाष त्यागी, मंगू सिंह, बूटन त्यागी, सुनील कुमार, तेजराम प्रधान, रणवीर प्रधान, अमित सहलोत, शिवराज सिंह, प्रवीण त्यागी, आकाश प्रधान, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें