Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsBurglars Target Two Homes in Krishna Vihar Loot Jewelry and Cash

चोरों ने दो बंद घरों का ताला तोड़कर नकदी और गहने चुराए

लोनी के कृष्णा विहार फेस दो में चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया। चोरों ने ताले तोड़कर चार सोने की अंगूठियां, चार पाजेब, 60,000 रुपये की नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSat, 28 June 2025 04:43 PM
share Share
Follow Us on
चोरों ने दो बंद घरों का ताला तोड़कर नकदी और गहने चुराए

लोनी, संवाददाता। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार फेस दो में गुरुवार रात को चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया। चोरों ने बंद घरों के ताले तोड़कर आभूषण, साठ हजार की नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कृष्णा विहार कालोनी निवासी दिनेश चंद्र ने बताया कि दो दिन पहले घर के गेट पर ताला लगाकर वह परिवार के साथ गांव एटा में आयोजित कार्यक्रम में गये थे। अगले दिन चोरों ने गेट पर लगा ताला तोड़कर घर से चार सोने की अंगूठी, चार पाजेब, साठ हजार रुपये की नकदी, प्लाट की रजिस्ट्री चुरा ली।

वहीं उनके घर के सामने रहने वाले ओमपाल के घर के गेट का ताला तोड़कर चोरों ने सोने, चांदी के आभूषण, तीन हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख व कमरे में फैला सामान देखकर उन्हें घटना की जानकारी दी थी। ओमपाल ने बताया कि वह रविवार को परिवार के साथ बदायूं गये थे। पड़ोसियों ने दोनों परिवार के लोगों को फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी थी। घर पर चोरी होने की सूचना पर पीड़ित लोनी पहुंचे। दूसरी ओर चोरों ने मुस्तफाबाद लोनी में रहने वाले फैजान के घर से शुक्रवार रात मोबाइल चुरा लिया। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच शुरु कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें