Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsAspiring Sub Lieutenant Aastha Tyagi Shines in Indian Navy s Judge Advocate General Branch

आस्था त्यागी भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनीं

वसुंधरा सेक्टर-14 की निवासी आस्था त्यागी ने भारतीय नौसेना की जज एडवोकेट जनरल शाखा में सब लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित होकर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। आस्था को बचपन से सेना में जाने की रुचि...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादMon, 9 June 2025 08:36 PM
share Share
Follow Us on
आस्था त्यागी भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनीं

ट्रांस हिंडन। वसुंधरा सेक्टर-14 निवासी आस्था त्यागी ने भारतीय नौसेना की जज एडवोकेट जनरल शाखा में सब लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित होकर शहर का नाम रोशन किया है। उनके पिता सुचित त्यागी सीआईएसएफ में वरिष्ठ कमांडेंट के पद पर तैनात हैं और उनकी माता सुषमा त्यागी दिल्ली उच्च न्यायालय में अधिवक्ता एवं मध्यस्थता विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। आस्था को शुरू से ही सेना में जाने की रुचि रही है। वह एनसीसी कैडेट और कई खेलों में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। मूल रूप से मोरौनी, बुलंदशहर निवासी आस्था त्यागी ने एसएसबी साक्षात्कार उत्तीर्ण कर भारतीय नौसेना की जज एडवोकेट जनरल शाखा में सब लेफ्टिनेंट के पद पर स्थान प्राप्त किया है।

उनकी माता ने बताया कि परिवार में शुरू से ही देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना रही है। इसी प्रेरणा से आस्था ने भी देश की सेवा करने का संकल्प लिया। उन्हें बचपन से ही कानून और न्याय के प्रति गहरी रुचि थी, जिसके चलते उन्होंने विद्यालयीन शिक्षा के बाद बीए एलएलबी की पढ़ाई की। आस्था राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन, फुटबॉल और चॉकबॉल की खिलाड़ी रही हैं। इसके अलावा वह राज्य स्तर पर बास्केटबॉल और लॉन्ग जंप में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। वहीं, एनसीसी के दौरान उन्होंने रूस में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और दिल्ली से बेस्ट कैडेट आर्मी के रूप में चयनित हुई थी। अब आस्था भारतीय नौसेना की जेएजी शाखा में सब लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हो न्याय व्यवस्था को बनाए रखने, कानूनी मामलों में सलाह देने और नौसेना बलों के नैतिक ढांचे को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें