गाजियाबाद : नहाती हुई किशोरी का वीडियो बना करता था ब्लैकमेल, 3 साल तक किया दुष्कर्म; 4 लोगों पर FIR
गाजियाबाद के मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती से तीन साल पहले किशोर अवस्था में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध या शिकायत करने पर लड़की को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

गाजियाबाद के मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती से तीन साल पहले किशोर अवस्था में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध या शिकायत करने पर लड़की को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।
पीड़ित युवती के पिता का आरोप है कि तीन वर्ष पहले जब उनकी बेटी 15 साल की थी तो गांव के रहने वाले मतीन ने एक दिन नहाते समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी युवक ने किशोरी को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने या शिकायत करने पर आरोपी ने किशोरी को परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी थी। युवती के पिता ने बताया कि तंग आकर उनकी बेटी ने दुष्कर्म की इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी।
इसके बाद जब इसकी शिकायत करने वह आरोपी के घर गए तो उसके भाइयों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने घर से धक्के देकर भगा दिया। बुधवार को पीड़ित पिता मुरादनगर थाने पहुंचा और पुलिस को अपनी बेटी की आपबीती बताते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर दुष्कर्म के आरोपी मतीन पर पॉक्सो और दुष्कर्म सहित संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
आरोपी के भाइयों पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप
वहीं, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी के भाई नईमुद्दीन, वसीम और मुस्तकीम के खिलाफ गाली-गलौज और धमकी देने के धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में एसीपी मसूरी लिपि नागयच ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा