Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsMasked Attackers Assault Social Activist Over Land Dispute in Ballabgarh

जमीन विवाद में सामाजिक कार्यकर्ता पर हथौड़े से हमला

बल्लभगढ़ में एक सामाजिक कार्यकर्ता सुमेर सिंह पर नकाबपोश बदमाशों ने जमीन विवाद को लेकर लाठी-डंडे और हथौड़े से हमला किया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की, लेकिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादThu, 26 June 2025 11:27 PM
share Share
Follow Us on
जमीन विवाद में सामाजिक कार्यकर्ता पर हथौड़े से हमला

बल्लभगढ़, संवाददाता। तिगांव क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर को पुराने जमीन विवाद को लेकर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सामाजिक कार्यकर्ता पर लाठी डंडे और हथौड़े से हमला कर दिया। इस हादसे में सुमेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। नकाबपोश आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की है, हाालांकि फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। सोशल एक्टिविस्ट सुमेर सिंह नागर के बेटे नितिन नागर ने बताया कि उनके पिता ने वर्ष 1985 में 1600 गज का प्लॉट खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री भी उनके नाम पर है। इसके बावजूद गांव के ही कुछ लोग इस जमीन पर जबरन कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं।

आरोप है कि गुरुवार की दोपहर को एक कार में सवार 6 से 8 नकाबपोश बदमाशों ने उनके घर पर आकर हमला बोल दिया। उस दौरान उनके पिता के साथ एक मजदूर घर पर मौजूद थे। आरोपियों ने उनके पिता के ऊपर लाठी-डंडों और हथौड़े से हमला करना शुरू कर दिया। जिसे देखकर मजदूर मौके से डर कर भाग गया। हादसे में उनके पिता सुमेर सिंह नागर के पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान आरोपियों ने दहशत बनाने के लिए हवाई फायरिंग भी की है। सुमेर सिंह को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों ने तुरंत डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि इस घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है। अभी घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें