Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsIndia Celebrates Second Astronaut Shubhanshu Shukla s Space Mission

शुभांशु शुक्ला की अतंरिक्ष यात्रा ने शहर के लोगों में जोश भरा

फरीदाबाद में शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष यात्रा कर देश के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बनने का गौरव प्राप्त किया। इस उपलब्धि से स्मार्ट सिटी के युवाओं में खुशी की लहर है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे देश की...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादWed, 25 June 2025 11:48 PM
share Share
Follow Us on
शुभांशु शुक्ला की अतंरिक्ष यात्रा ने शहर के लोगों में जोश भरा

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरिक्ष विज्ञान में देश ने बड़ी उड़ान भरी है। राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला देश के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बने हैं। इससे स्मार्ट सिटी के युवाओं में भी खुशी की लहर है। लोग इसे एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं और आने वाले समय में अंतरिक्ष विज्ञान और देश की सुरक्षा में भी बहुत ही बड़ा बदलाव लाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार इससे अंतरिक्ष मामलों में हमारी निर्भरता अन्य देशों पर काम होगी। इसके अलावा आने वाले समय छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान में काफी कुछ नया पढ़ने और जानने का अवसर मिलेगा। शुभांशु द्वारा अंतरिक्ष संबंधी दी जाने वाले विज्ञान में नए अविष्कार होंगे और क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि शुभांशु की अंतरिक्ष यात्रा देश के लिए मील का पत्थर साबित होगी। हरियाणा कौशल विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों के अनुसार अब परंपरागत युद्ध समाप्त हो गए हैं। सेटेलाइट पर आधारित युद्ध हो रहे हैं। इसलिए अंतरिक्ष में भी मजबूत पकड़ बनानी आवश्यक है। इससे देश की सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। --------- मैं एक रोबोटिक्स और ऑटोमेशन का छात्र हूं। इस अंतरिक्ष यात्रा से छात्रों को नया पढ़ने, लिखने और जानने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा हमारी निर्भरत अभी अंतरिक्ष में सशक्त देशों पर अधिक है। उसमें कमी आएगी। इसके अलावा मौसम सहित विभिन्न तरह के पूर्वानुमानों में भी मजूबत होंगे। वहीं संचार का माध्यम भी बहुत मजबूत होगा। यह आने वाले समय की सबसे बड़ी मांग होगी। -अरुण, छात्र --------- अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अन्य भारतीय संस्थानों द्वारा डिजाइन किए गए सात प्रयोग करेंगे। शुभांशु शुक्ला ये सभी प्रयोग सफलतापूर्वक पूरे कर तथा तथा सभी देशवासियों की आशाओं को पूरा कर सकुशल अपनी अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर वापिस लौटे। देश एक बार फिर से सोने चिड़िया बनने की दिशा की ओर अग्रसर है। हमारा देश आर्थिक रूप से भी मजबूत होगा। 40 वर्ष बाद कोई भारतीय नए भारत की तस्वीर को अंतरिक्ष से देखेगा। -श्रीकृष्ण शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ ---------- हमारे देश के पास अंतरिक्ष में अपना प्रभुत्व स्थापित करने का अच्छा अवसर है। सरकार को यह सराहनीय कदम बहुत पहले लेना चाहिए। इससे अंतरिक्ष आधारित शोधों पर तेजी से काम होगा। इसके अलावा अब परंपरागत युद्ध समाप्त हो गए और लक्ष्य निर्धारित वाले युद्ध बढ़ गए हैं। सभी देश अपनी स्पेश रिसर्च पर ध्यान दे रहे हैं। हम भी अब इस क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा कम्युनिकेशन मजबूत होगा। वहीं अब अंतरिक्ष में नए शोध होंगे। -डॉ. कुलवंत सिंह, श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें