Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsBallabgarh Workers Unite to Support Ramesh Chand for Municipal Elections

फरीदाबाद नगर निगम मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन का चुनाव 27 को

बल्लभगढ़ में फरीदाबाद नगर निगम के मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के चुनाव के लिए उम्मीदवार रमेश चंद पहलवान का अभिनंदन किया गया। कर्मचारियों ने उनके पक्ष में वोट देने का भरोसा दिया। रमेश चंद ने कर्मचारियों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादTue, 24 June 2025 11:02 PM
share Share
Follow Us on
फरीदाबाद नगर निगम मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन का चुनाव 27 को

बल्लभगढ़। फरीदाबाद नगर निगम मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के 27 जून को होने वाले चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को प्रधान पद के उम्मीदवार रमेश चंद पहलवान का बल्लभगढ़ जोन के कर्मचारियों ने अभिनंदन करते हुए उनके पक्ष में वोट करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उम्मीदवार रमेश चंद ने भी कर्मचारियों को भरोसा दिया कि वह कर्मचारियों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उम्मीदवार पहलवान रमेश चंद मंगलवार को बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में कर्मचारियों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील करने आए थे। इस दौरान वहां पर उपस्थित कर्मचारियों ने अपनी एकता का परिचय देते हुए खुले दिल से समर्थन देने की घोषणा की और साथ ही ठाकुर समाज सहित अन्य बिरादरियों के सभी कर्मचारियों ने रमेश चंद का पगड़ी व फूलो की माला पहनाकर स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें