Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi weather latest update monsoon yellow alert rain 22nd to 27 june speedy winds thunderstorm lightning imd

मॉनसून में भीगने के लिए तैयार रहें दिल्लीवाले, अगले 5 दिन तक होगी सिर्फ बारिश, IMD अपडेट

Delhi Rain Forecast:मौसम विभाग ने बताया कि आज यानी रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी तो वहीं तापमान भी हल्का कम रहेगा। सोमवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दिल्लीSun, 22 June 2025 03:59 PM
share Share
Follow Us on
मॉनसून में भीगने के लिए तैयार रहें दिल्लीवाले, अगले 5 दिन तक होगी सिर्फ बारिश, IMD अपडेट

देश की राजधानी दिल्ली में मॉनसून के आगमन से पहले ही इंद्रदेव मेहरबान हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी तो वहीं हल्की से मध्य बारिश भी होगी। गरज-चमक का भी खेल साथ-साथ चलेगा। मौसम विभाग की अपडेट पर नजर डालें तो 23 जून से 27 जून तक दिल्ली में बादल छाने के साथ बारिश की भी आशंका जताई गई है। आइए नजर डालते हैं दिल्ली के मौसम पर।

आज और कल बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि आज यानी रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी तो वहीं तापमान भी हल्का कम रहेगा। सोमवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। 22 और 23 जून को अधिकतम तापमान 37 तो वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक जाएगा।

जारी रहेगा बारिश का दौर

24 जून से 27 जून तक के मौसम की बात करें आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। इस बीच अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक जाएगा। राहत की बात है कि दिल्ली में अब हीटवेव का कोई अलर्ट नहीं है।

पड़ोसी राज्यों का क्या हाल है?

दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब और हरियाणा का भी अपडेट आपको देते हैं। हरियाणा में आज भारी बारिश की चेतावनी है। यही हाल पंजाब का भी है। हरियाणा में 23 जून से 27 जून तक बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट है,जिस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल में भी कमोबेश यही स्थिति है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें