Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi paharganj 24 year old lady murder after alleged extramarital affair husband arrested later

किसी 'वो' के साथ संबंध का शक,दिल्ली के होटल में पति ने ले ली पत्नी की जान

सब-इंस्पेक्टर ने होटल मैनेजर को बताया कि आरोपी उनके साथ है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को भी इसकी सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने पाया कि 24 वर्षीय गोपाल शर्मा ने गुरुवार शाम 6:35 बजे कीर्ति शर्मा के साथ पति-पत्नी के रूप में होटल में चेक-इन किया था।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दिल्लीSun, 22 June 2025 06:25 PM
share Share
Follow Us on
किसी 'वो' के साथ संबंध का शक,दिल्ली के होटल में पति ने ले ली पत्नी की जान

दिल्ली के पहाड़गंज के एक होटल में 24 साल की महिला के मर्डर से सनसनी फैल गई। बताया गया कि महिला का विवाह के बाद भी किसी और से संबंध था। जांच में पता चला है कि पति ने ही उत्तर प्रदेश पुलिस को फोन कर अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल की थी। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार तड़के 3 बजे पुलिस को पहाड़गंज के एक होटल के मैनेजर का फोन आया,जिसमें बताया गया कि उसके एक कमरे में एक महिला का शव पड़ा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मैनेजर ने कहा कि उसे रात करीब 2.45 बजे यूपी पुलिस से फोन आया था,जिसमें उसे होटल का कमरा चेक करने को कहा गया था। मैनेजर को महिला बिस्तर पर मृत मिली और उसने यूपी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर को इसकी सूचना दी।

सब-इंस्पेक्टर ने होटल मैनेजर को बताया कि आरोपी उनके साथ है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को भी इसकी सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने पाया कि 24 वर्षीय गोपाल शर्मा ने गुरुवार शाम 6:35 बजे कीर्ति शर्मा के साथ पति-पत्नी के रूप में होटल में चेक-इन किया था। रात करीब 9 बजे वह बाहर से खाना लाने के बहाने होटल से अकेला चला गया। हालांकि,वह कभी वापस नहीं लौटा। गोपाल उत्तर प्रदेश के मथुरा चला गया,जहां उसने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन किया और अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल की। उसने कथित तौर पर यूपी पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी के चरित्र और कथित संबंध के शक में गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। यूपी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए शहर वापस ले आई। उसने फिर से अपराध कबूल कर लिया और बताया कि उसने उत्तराखंड की रहने वाली कीर्ति का गला घोंटकर कैसे हत्या की।

एक अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और क्राइम सीन से सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक टीमों को बुलाया गया है। पुलिस दंपति के बैकग्राउंड और किसी भी पिछली कहासुनी के इतिहास की भी जांच कर रही है। इस महीने की शुरुआत में, पहाड़गंज के ही एक और होटल में एक 29 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जो महिला के साथ रिश्ते में था और उसके साथ होटल आया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसका गला एक डोरी से घोंटा गया था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने दावा किया कि उसे शक था कि वह किसी और के साथ रिश्ते में थी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें