दिल्ली में कब-कब होगी बारिश, IMD ने दिया अपडेट; 2 दिन येलो अलर्ट
दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जून का आखिरी हफ्ता और जुलाई की शुरुआत भी बारिश के साथ हो सकती है।

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जून का आखिरी हफ्ता और जुलाई की शुरुआत भी बारिश के साथ हो सकती है। इस दौरान तापमान में गिर सकता है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली में आज सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं तापमान भी 35 डिग्री से कम पहुंच गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में बारिश आंधी चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 25 जून को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और आंधी तूफान के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीट की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद 26 जून को भी ऐसा ही मौसम दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी ने 27 जून को भी दिल्ली में बारिश और आंधी तूफान की आशंका जताई है। हालांकि इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद दो दिन तापमान में और भी गिरावट आ सकती है। आईएमडी ने बताया है कि 28 और 29 जून को भी दिल्ली में झमाझम बारिश और तूफान आ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान भी 33 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं 30 जून और एक जुलाई को भी बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।