Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi NCR Monsoon Entry Within Two Days IMD Latest Update Thunderstorm Heavy Rain Warning for Seven days Yellow Alert

दिल्ली एनसीआर में दस्तक को तैयार मॉनसून, IMD का बड़ा अपडेट; 7 दिन बारिश

दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस बीच मॉनसून को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 21 June 2025 02:28 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली एनसीआर में दस्तक को तैयार मॉनसून, IMD का बड़ा अपडेट; 7 दिन बारिश

दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट आई है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस बीच मॉनसून को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून दिल्ली में दस्तक देने को तैयार है जिससे एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

मौसम विभाग ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि दिल्ली में अगले दो दिनों दिनों में यानी यानी 23 जून तक मॉनसून एंट्री ले लेगा। इसी के साथ 27 जून तक मौसम की जानकारी भी दी गई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आज से यानी 21 जून से लेकर लगातार 7 दिन दिल्ली में आंधी तूफान और बारिश हो सकती है। इसके लिए तीन दिन येलो अलर्ट भी जारी किया गया है

कब कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आज शाम के समय दिल्ली में आंधी तूफान और हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। इसके बाद रात में भी आंधी-तूफान और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

इसके बाद 22 और 23 जून के लिए भी मौसम विभाग ने शाम और रात को आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी है। इन दोनों दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे जिसके बाद भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए लोगों को सतर्क करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तामान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

24-27 जून तक मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 27 जून को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं जिसके बाद आंधी तूफान और बारिश के आसार है। इन चारों ही दिन सुबह से ही आंधी तूफान का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें