दिल्ली-NCR में चार दिन आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट भी; IMD का अपडेट
दिल्ली एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन में आंधी आने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

दिल्ली एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन में आंधी आने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी 20 जून से लेकर 26 जून तक मौसम का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसमें से चार दिन तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
20-21 जून का मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 20 मई को दिल्ली एनसीआर में आंधी तूफान के बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन शाम और रात को हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन साथ तूफान और धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने इन दोनों दिन दिल्ली एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दोनों दिन अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।
22 से 24 जून को कैसा मौसम
22 जून को मौसम विभाग ने पूरे दिन आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। सुबह आंधी के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद दोपहर शाम और रात को भी ऐसी ही स्थिति का अनुमान है। इस दौरान 30-40 प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके बाद 23 जून को भी मौसम विभाग ने ऐसे ही मौसम की चेतावनी दी है। तापमान में भी गिरावट आ सकती है। इन दोनों दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री और 26-27 डिग्री के आसपास रह सकता है। दोनों दिनों के आंधी-तूफान से सतर्क करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 24 जून को भी सुबह से दिल्ली में आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी दी गई है लेकिन इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
25-26 जून को लगेगा ब्रेक
मौसम विभाग के मुताबिक 25 और 26 जून को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश के लिए कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है। हालांकि तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा। इन दोनों दिन अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।