Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi minister Parvesh verma ram nagar ballimaran assembly water crisis locals protest against aap mla Imran Hussain

दिल्ली में कहां मचा पानी पर बवाल, प्रवेश वर्मा को संभालना पड़ा मोर्चा,लोगों की क्या मांग?

बल्लीमरान विधानसभा के राम नगर इलाके का दौरा करने पहुंचे PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि सभी को बराबर मात्रा में पानी मिलेगा। धर्म के नाम पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दिल्लीThu, 26 June 2025 05:44 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में कहां मचा पानी पर बवाल, प्रवेश वर्मा को संभालना पड़ा मोर्चा,लोगों की क्या मांग?

दिल्ली के बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र के राम नगर इलाके में आज पानी को लेकर बवाल मच गया। यहां स्थानीय लोग AAP विधायक इमरान हुसैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। स्थिति बिगड़ते देख प्रवेश वर्मा को मोर्चा संभालना पड़ा। उन्होंने लोगों की बात सुनकर कहा कि सबको बराबर मात्रा में पानी मिलेगा। जो भी होगा उसके खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।

बल्लीमरान विधानसभा के राम नगर इलाके का दौरा करने पहुंचे PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि सभी को बराबर मात्रा में पानी मिलेगा। धर्म के नाम पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगे कहा कि मैंने जल बोर्ड के अधिकारियों को पार्षद के कहने पर ही काम होगा। किसी धर्म के नाम पर या धर्म के आधार पर पानी नहीं मिलेगा,पानी सबको मिलेगा।

इसके अलावा प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बल्लीमारान विधानसभा के नबी करीम इलाके का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र के साथ धर्म के आधार पर भेदभाव किया,जिससे लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह गए। अब दिल्ली में भाजपा की सरकार है जो बिना भेदभाव के समावेशी विकास में विश्वास रखती है। अब विकास रुकेगा नहीं,हर नागरिक बराबरी से आगे बढ़ेगा। यही है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।

अगला लेखऐप पर पढ़ें