Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi maximum temperature is lower than Srinagar, mercury dropped by 8 degrees due to cloudy and drizzle

श्रीनगर से भी कम हुआ दिल्ली का अधिकतम तापमान, बादल-बूंदाबांदी से 8 डिग्री तक गिरा पारा

दिल्ली व आसपास के क्षेत्र में हो रही बारिश और बादल छाए रहने के चलते शुक्रवार को दिल्ली अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री तक कम रिकॉर्ड किया गया। यहां तक कि श्रीनगर का अधिकतम तापमान भी दिल्ली से ज्यादा है।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानSat, 21 June 2025 05:27 AM
share Share
Follow Us on
श्रीनगर से भी कम हुआ दिल्ली का अधिकतम तापमान, बादल-बूंदाबांदी से 8 डिग्री तक गिरा पारा

बादल और हल्की बूंदाबांदी दिल्ली के लोगों को गर्मी से खासी राहत दी है। दिल्ली व आसपास के क्षेत्र में हो रही बारिश और बादल छाए रहने के चलते शुक्रवार को दिल्ली अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस तक कम रिकॉर्ड किया गया। यहां तक कि श्रीनगर का अधिकतम तापमान भी दिल्ली से ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के बीच हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश तक दर्ज हुई। दिल्ली के रिज क्षेत्र में 6.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि, पूसा क्षेत्र में 0.5 मिमी बारिश हुई। भले ही पूरी दिल्ली को भिगोने वाली बारिश शुक्रवार को नहीं हुई, लेकिन दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश, हवा में मौजूद नमी आदि के चलते अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 87 से 65 फीसदी तक रहा।

दिन भर छाए बादल और बूंदाबांदी के चलते रिज इलाके में सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि, आयानगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस और पालम का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

लगातार तीसरे दिन 100 से नीचे रहा एक्यूआई : मौसम में हुए बदलाव का साफ असर वायु गुणवत्ता पर भी दिख रहा है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 81 अंक और गुरुवार को 89 के अंक पर रहा था, जबकि, शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 75 के अंक पर रहा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें