Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi 19-year old stabbed to death in Shahdara over road rage; two suspects identified

दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में रोडरेज में 19 वर्षीय लड़के को चाकुओं से गोदकर मारा, 3 लोग गिरफ्तार

दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में शुक्रवार रात कथित तौर पर स्कूटी से टक्कर के बाद रोडरेज की घटना में एक 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान यश के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। एएनआईSat, 28 June 2025 06:34 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में रोडरेज में 19 वर्षीय लड़के को चाकुओं से गोदकर मारा, 3 लोग गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले में गीता कॉलोनी के रानी गार्डन इलाके में शुक्रवार रात कथित तौर पर स्कूटी से टक्कर के बाद रोडरेज की घटना में एक 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान यश के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शनिवार को इस हत्याकांड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात गीता कॉलोनी इलाके में कथित तौर पर स्कूटी से टक्कर के बाद रोडरेज के दौरान 19 साल के एक लड़के यश की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के सिलसिले में दो संदिग्धों, अमान और रेहान के नाम सामने आए थे, बाद में इनके एक और साथी के शामिल होने का पता चला।

शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया, “19 साल के लड़के यश की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान अमान, रिहान और लकी के रूप में हुई है। 27 जून को रात करीब 9:41 बजे लक्ष्मी नगर अस्पताल से सूचना मिली कि लगभग 20 साल के एक लड़के को पीठ के निचले हिस्से में चाकू लगने के बाद मृत अवस्था में लाया गया है।”

बताया गया है कि आरोपियों ने मिलकर यश की पीठ के निचले हिस्से में चाकू घोंप दिया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों रोडरेज की घटना में शामिल थे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा : हर्ष मल्होत्रा

केंद्रीय मंत्री और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा, "यह एक दुखद घटना है। स्कूटर की टक्कर को लेकर हुई मामूली कहासुनी एक बड़े झगड़े में बदल गई, जिसमें 3 लोगों ने 19 वर्षीय यश की हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमने उन्हें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।"

अगला लेखऐप पर पढ़ें