Hindi Newsएनसीआर न्यूज़air india flight returns back to delhi after takeoff technical issue was going to jammu know full details

जम्मू जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में खराबी, उड़ान भरने के बाद वापस दिल्ली लौटी

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX2564 को दिल्ली (DEL) से जम्मू (IXJ) तक जाना था,लेकिन उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के कारण इसे दिल्ली वापस लैंड करा दिया गया।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दिल्लीMon, 23 June 2025 06:07 PM
share Share
Follow Us on
जम्मू जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में खराबी, उड़ान भरने के बाद वापस दिल्ली लौटी

12 जून को अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट्स में आए दिन कुछ न कुछ समस्या सामने आ रही है। ताजा मामला एयर इंडिया के IX2564 विमान से जुड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट से जम्मू के लिए उड़ान भरने वाले इसल विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण इसे वापस दिल्ली बुला लिया गया है। इसके बाद यात्रियों के लिए एक वैक्लिपक विमान की व्यवस्था की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या IX2564 को दिल्ली (DEL) से जम्मू (IXJ) तक जाना था,लेकिन उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के कारण इसे दिल्ली वापस लैंड करा दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि मूल विमान में तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटने के बाद यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।

यह उड़ान एक एयरबस A320 विमान की ओर से संचालित की जा रही थी। पहले इसका निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 10:40 बजे था,लेकिन इसने सुबह 11:04 बजे उड़ान भरी। इसे दोपहर 12:05 बजे जम्मू पहुंचना था। Flightradar24 के अनुसार,विमान को वापस दिल्ली मोड़ दिया गया। एयरलाइन ने तकनीकी खराबी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। हालाँकि, मूल विमान के दिल्ली लौटने के तुरंत बाद, दिल्ली-जम्मू उड़ान के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। इससे पहले,शनिवार को दिल्ली से पटना जा रही एक और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को खराब मौसम के कारण वाराणसी मोड़ दिया गया था।

अगला लेखऐप पर पढ़ें