Hindi Newsएनसीआर न्यूज़22 year old girl hangs self in Gurugram PG

गुरुग्राम में पीजी में फंदे से झूलती मिली 22 साल की लड़की, MNC में करती थी जॉब; परिजनों ने जताया शक

गुरुग्राम में एक दुखद घटना सामने आई है। पेइंग गेस्ट में रहने वाली 22 साल की लड़की ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक निजी कंपनी में काम करती थी। परिजनों का कहना है कि वह ऐसा नहीं कर सकती। उन्होंने ब्लैकमेल करने का शक जताया है।

Subodh Kumar Mishra पीटीआई, गुरुग्रामSat, 28 June 2025 10:14 PM
share Share
Follow Us on
गुरुग्राम में पीजी में फंदे से झूलती मिली 22 साल की लड़की, MNC में करती थी जॉब; परिजनों ने जताया शक

गुरुग्राम में एक दुखद घटना सामने आई है। पेइंग गेस्ट में रहने वाली 22 साल की लड़की ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक निजी कंपनी में काम करती थी। परिजनों का कहना है कि वह ऐसा नहीं कर सकती। उन्होंने ब्लैकमेल करने का शक जताया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक निजी कंपनी में काम करने वाली 22 साल की लड़की ने अपने पेइंग गेस्ट आवास में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान जम्मू निवासी निकिता के रूप में हुई है। वह पिछले तीन साल से गुरुग्राम में एक मल्टी नेशनल कंपनी (एमएनसी) में काम कर रही थी। वह दो अन्य लड़कियों के साथ पीजी में रहती थी।

उसकी एक रूममेट ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह वह काम पर गई थी और जब वह लौटी तो कमरे का दरवाजा बंद था। जब उसने जबरदस्ती दरवाजा खोला तो पाया कि निकिता फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके परिवार को सूचित किया। मृतका के परिजन शनिवार सुबह गुरुग्राम पहुंचे। बाद में शव उन्हें सौंप दिया गया।

परिवार ने दावा किया है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने उसके रूममेट्स को दोषी ठहराया है। कहा कि किसी ने उसे ऐसा कदम उठाने के लिए ब्लैकमेल किया होगा। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई हैष मामले में आगे की जांच की जा रही है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें