Hindi Newsदेश न्यूज़Whale vomit worth crores recovered in Goa three people arrested for smuggling

गोवा में करोड़ों की 'व्हेल की उल्टी' बरामद, तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Whale vomit: गोवा पुलिस ने दक्षिणी गोवा से तीन लोगों को एम्बरग्रीस या व्हेल की उल्टी की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को दस करोड़ की कीमत की व्हेल की उल्टी मिली है।

Upendra Thapak भाषाFri, 6 June 2025 06:15 PM
share Share
Follow Us on
गोवा में करोड़ों की 'व्हेल की उल्टी' बरामद, तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

दक्षिणी गोवा में पुलिस ने व्हेल की उल्टी के तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किए गए इन लोगों के पास से दस करोड़ की कीमत की व्हेल की उल्टी बरामद की है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के जवानों से गुरुवार को संगुम गांव में एक पर दबिश दी.. जांच के दौरान पुलिस को इस कार से 5.75 किलोग्राम मोमी पदार्थ मिला.. इसका उपयोग महंगे इत्र को बनाने के लिए किया जाता है। आपको बता दें व्हेल की उल्टी में एम्बरग्रीस शुक्राणु मिलता है, जो कि व्हेल की आंत में बनता है। इसके जरिए महंगे-महंगे इत्रों का निर्माण किया जाता है, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब दस करोड़ है।

चूंकि भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची 2 के तहत व्हेल की संरक्षित किया गया है, जिसकी वजह से भारत में व्हेल के जरिए बनाए गए किसी भी उत्पाद को रखना या उसका कारोबार करना प्रतिबंधित है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक व्हेल की उल्टी की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों की पहचान गोवा के निवासियों के रूप में हुई है। इनमें से शाईनाथ सेट और रत्नाकर कारापुरे गोवा के निवासी है, जबकि योगेश रेडरेकर महाराष्ट्र् का रहने वाला है। हालांकि इनके पास इतनी ज्यादा मात्रा में एम्बरग्रीस कहां से आया इसकी जांच जारी है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें