Hindi Newsदेश न्यूज़There will be no secret voting in Chandigarh mayor election now councillors will cast their votes like this

चंडीगढ़ महापौर चुनाव में नहीं होगा गुप्त मतदान, अब पार्षद ऐसे डालेंगे वोट

पिछले साल चंडीगढ़ महापौर चुनाव के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया था, जब तत्कालीन पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह द्वारा आम आदमी पार्टी-कांग्रेस के पक्ष में पड़े आठ मतों को अमान्य करार दिए जाने का वीडिया वायरल हो गया।

Nisarg Dixit भाषाWed, 25 June 2025 06:01 AM
share Share
Follow Us on
चंडीगढ़ महापौर चुनाव में नहीं होगा गुप्त मतदान, अब पार्षद ऐसे डालेंगे वोट

चंडीगढ़ नगर निगम के महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों के लिए चुनाव अब गुप्त मतदान के जरिये नहीं होगा बल्कि पार्षद हाथ उठाकर अपना मत पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में देंगे। पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को चंडीगढ़ नगर निगम (कार्य-प्रक्रिया एवं संचालन) विनियम, 1996 में संशोधन को मंजूरी दी।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, 'इस संशोधन के साथ, महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर का चुनाव अब पहले की गुप्त मतदान पद्धति के स्थान पर हाथ उठाकर किया जाएगा।' कटारिया ने कहा कि नई प्रणाली से चुनाव प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता आएगी तथा निर्वाचित प्रतिनिधियों की भूमिका स्पष्ट होगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बदलाव से नगर निगम की कार्यप्रणाली और प्रशासन में सुधार आएगा तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में विश्वास और मजबूत होगा। पिछले साल चंडीगढ़ महापौर चुनाव के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया था, जब तत्कालीन पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह द्वारा आम आदमी पार्टी (आप)-कांग्रेस के पक्ष में पड़े आठ मतों को अमान्य करार दिए जाने का वीडिया वायरल हो गया।

महापौर चुनाव को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई और उसने इस चुनाव को अमान्य करार दिया। न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार की जीत को रद्द करते हुए आप प्रत्याशी कुलदीप कुमार को विजयी घोषित किया।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेखऐप पर पढ़ें